जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में घटी घटना का मामला
जौनपुर। (संवाददाता) यूपी में बुजुर्गों पर थम नहीं रहा कहर। इस बार बदमाशों ने जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित कड़ैला गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग मखनन्चु वनबासी को निशाना बनाया। बदमाशों ने उन्हें उस समय गोली मारकर मौत की नींद सुलाया जब वह खेत में बनी झोपड़ी घर में गहरी नींद में सो रहे थे। रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से दो करतूत खोखा बरामद हुए हैं। पुलिस का शक किसी करीबियों की ओर घूम रहा है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होंगे।
ये ख़बर भी पढ़ें…
टंकी पर नौटंकी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को उतारा नीचे
जौनपुर जिले के कड़ैल गांव निवासी 70 मखनन्चु वनबासी रोज की तरह शनिवार रात पत्नी के साथ खेत में बनी झोपड़ी में सो रहे थे। बताया जा रहा है देर बदमाशों ने झोपड़ी में धावा बोल दिया और गहरी नींद में सो रहे कि किसान वनबासी के सीने में गोलियों की बौछार कर मौत की नींद सुला दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर पास में सो रही पत्नी चीख-पुकार करते हुए दौड़ी, लेकिन बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, इससे यही लग रहा है इस कांड में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के मुताबिक हत्यारों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




