मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में मंगलवार की रात में बेखौफ चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर घर के दरवाजे में पेज खोलकर अंदर घुसकर कमरे में रखा बक्सा का ताला तोड़कर उसमें₹5000 नगद एक मंगल सूत्र एक अंगूठी सोने का चांदी की पायल पंयेजेब चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए निकल भागे।
जानकारी के अनुसार ग्राम रहीमाबाद निवासी सरवन पुत्र सुरगी सोहन ने बताया कि रोज की तरह खाना बनाकर खाकर कमरे में सो गए थे। बुधवार की सुबह जब आंख खुली तो देखा कि हमारे कमरे का कुंडी टूटी मिली मिली और अंदर घुसकर बक्सा का ताला टूटा पड़ा मिला और उसमें से कपड़े बाहर बिखरे हुए में दिखाई दिए और जब सामान दिखा की सोने का मंगलसूत्र एक सोने की अंगूठी एक जोड़ी चांदी की पायल पयेजेब नगद ₹5000 रखे हुए थे सारा सामान गायब मिला जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाने की मांग की है पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।




