मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दो दुकानों का निशाना
बनाकर नगदी ₹20000 चोरी कर निकल भागे।
सूत्रों की जानकारी के अनुसार ग्राम तरोना सरवन की दुकान बालू मौरंग सरिया गहदो पर रोड पर और वहीं पर सुधीर मौर्य कर रिपेयरिंग की दुकान है रोजाना शाम को दुकान का शटर बंद करके घर चले जाते हैं मंगलवार को सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है यह देखकर दोनों लोग दंग रह गए। चोरी की घटना की सूचना थाने पर लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने दोनों दुकानों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।




