August 8, 2026 2:17 am

बेसिक विद्यालय ग्राम दौलतपुर शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से बनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय ग्राम प्रधान श्री पवन शर्मा जी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विद्यालय के शिक्षक फहीम बाग सहायक अध्यापक जिला कोषाध्यक्ष उत्तर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया उसके बाद विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के प्रत्येक क्लास के छात्रों को जिन्होंने कक्षा में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है उनको पुरस्कार ,मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किए गए।

समारोह कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सहायक अध्यापक फहीम बेग द्वारा किया गया इस अवसर पर भारतीय एयरटेल फाऊंडेशन से सुशांतअवस्थी जी भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यालय के ग्रीनहाउस के विजेता बच्चों को ओवरऑल ट्राफी प्रदान की तथा विद्यालय की तमाम गतिविधियों में अपना सहयोग प्रदान किया प्रधान जी द्वारा विद्यालय के लिए अपने सुझाव साझा किए ।अंत में प्रधान अध्यापक राज किशोर सर द्वारा सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर सुनीता सिंह सहायक अध्यापक आभा मिश्रा शमीम बेग, रोजी सबा फहीम बेग आदि शिक्षकों के साथ ब्रज किशोर जी संतोष कुमार , माधो प्रसाद आसफ अली एहसान बेग सहित तमाम अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे ।सभी बच्चों और अभिभावकों को अंत में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई और कार्यक्रम का समापन हुआ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!