मलिहाबाद लखनऊ । राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड छेत्र में आज बेसिक विद्यालय मलिहाबाद की ग्राम तिलसुवा के शिक्षकों ने वार्षिकोत्सव एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बाल नाट्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष भोला, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय यादव , अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एकता सिंह तथा भारतीय एयरटेल फाउंडेशन के बृजेश भारद्वाज व अश्विनीने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश दिया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा मानक इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्र-छात्राओं शांतनु तृषा महक को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर मुख्य अतिथि बृजेश भारद्वाज अश्वनी विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एकता सिंह सहायक अध्यापक जय श्री जयंत रुचि श्रीवास्तव आदिल हसनैन कपिल देव शिक्षामित्र काजल एवं विद्यालय की भोजन माताएं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।




