August 8, 2026 2:20 am

बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। (संवाददाता) बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल सम्मलित हुई। ये कार्यक्रम गोमती नगर स्थित ग्रैंड JBR होटल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु साही, उप अंचल प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा रचना मिश्रा, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख बैंक ऑफ़ बड़ौदा समीर रंजन पांडा,अंचल सचिव आल इंडिया बैंक ऑफ़ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन संदीप कुमार, प्रबंधक शुभांगी सहित भारी संख्या में महिलाऐं उपस्थित रही। महिला दिवस को इतने सम्मानजनक तरीके से मनाने के लिए ऑल इंडिया बैंक ऑफ़ बड़ौदा एसोसिएशन को सभी महिलाऐं ने धन्यवाद प्रकट किया।

इस वर्ष के आयोजन का विषय है “Accelerate Action” हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में एक इंटरएक्टिव सत्र रहा जिसमें महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!