August 8, 2026 2:30 am

बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया बड़ौदा किसान पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा किसानों को ऋण एवं संबंधित कई सारी जानकारियां दी गई जिसमें क्षेत्रीय बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मी और बीसी सखी,बीसी और अधिकारी गण मौजूद रहे बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा कार्यक्रम भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा किसानों के लिए सुलभ, सरल और पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बताया कि इस किसान पखवाड़े के माध्यम से किसानों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है। यह बड़ौदा किसान पखवाड़ा का जिसका उद्देश्य किसानों तक बैंक की योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी तथा किसानों को इसके लाभों से अवगत करते हुए बताया किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी द्वारा किसानों के हित में कृषि यंत्र एवं उपकरण अनुदान योजना,उर्वरक पर अनुदान, तथा कृषि उपकरणों की आसान उपलब्धता जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!