August 8, 2026 2:23 am

बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर,रिक्शा सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान एक महिला की मौत

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मलिहाबाद-मुजासा अंडरपास के नीचे एक अनियंत्रित बोलेरो ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

मुजासा गाँव के निकट अंडर पास के पास बोलेरो कार जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या यू पी 32 जे क्यू 7648 जिसने पीछे से ई रिक्शा में टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया और ई रिक्शा सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गढ़ी जिन्दौर निवासी महिला फौजिया व उनकी पुत्री अनम गम्भीर रूप से घायल हो गई उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान फौजिया की मृत्यु हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार कई अन्य यात्री भी घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। गढ़ी ज़िन्दौर निवासी हारून की पत्नी फौजिया के आकस्मिक म्रत्यु से उनके परिवार में कोहराम मच गया पति सहित उनकी दो बेटियाँ है बड़ी बेटी अनम छोटी बेटी सना है जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!