August 8, 2026 2:23 am

भाजपा का विकास मॉडल ग़रीबों के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला मॉडल है-विजय श्री गौतम

लखनऊ। भाजपा का विकास मॉडल ग़रीबों से खासकर एससी, एसटी और ओबीसी बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला मॉडल है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ नेत्री विजय श्री गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे है, 2014 से अब तक देशभर में 84,441 सरकारी स्कूल बंद किए जा चुके हैं। जिनमें से अधिकांश तीन भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में बंद हुए हैं।

विजयश्री गौतम ने कहा कि यह सिर्फ स्कूल बंद करना नहीं है, बल्कि संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार और यूपीए सरकार के उस ऐतिहासिक कानून पर सीधा हमला है। जिसने हर गांव के बच्चे को स्कूल तक पहुंचाया और नामांकन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी। बाबा साहेब अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पिएगा वहीं दहाड़ेगा। लेकिन आज शिक्षा ही छीनी जा रही है।

स्कूल बंद करने के फैसले के ख़िलाफ़ छात्र और शिक्षक सड़कों पर हैं, मगर सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें सताने और शिक्षा व्यवस्था को और कमज़ोर करने में जुटी है। जबकि ज़रूरत है कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाकर हर बच्चे तक समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाई जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!