August 8, 2026 2:23 am

भाजपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल समेत कई दलों के प्रमुख लोगों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का थामा दामन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज भाजपा, बसपा, कांग्रेस, लोकदल समेत कई दलों के प्रमुख लोगों ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

श्री अखिलेश यादव को देश का भविष्य बताते हुए सभी लोगों ने सन् 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट प्रयास करने का संकल्प लिया।

श्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी का स्वागत किया और कहा कि आगे लड़ाई की तैयारी में और भी लोगों का साथ मिलेगा। इस अवसर पर शंखनाद पर उन्होंने कहा कि अब तो परिवर्तन तय है।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में आज सर्वश्री बदरूद्दीन खान वरिष्ठ अधिकारी (सेवानिवृत्त) राज्य सभा नई दिल्ली रहे। वे तमाम राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों के भी साक्षी रहे थे। शामिल होने वालों में युवा लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वसीम राजा और उनके समर्थक।

इनके अतिरिक्त बसपा छोड़कर श्री महेन्द्र सिंह वर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा, श्री कमलेश श्रीवास तथा राजा राम वर्मा, बसपा छोड़कर श्री संतोष तिवारी, कृष्णानंद पाण्डेय के अलावा सर्वश्री रोहित अवस्थी, हर्ष सोनकर, आर्यन सोनकर, आजाद अली, रीना गुप्ता, सुमित्रा विश्वकर्मा, शिवानी अवस्थी, ननकई अवस्थी, राज सोनकर, विपिन कांत आदि ने भी सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव का स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। स्वर्गीय बेकल उत्साही के पुत्र श्री कुंवर अजीज उत्साही ने ‘वतन के तराने‘ पुस्तक भेंट की।

इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता श्री लालचंद गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा भेंट की। श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को होर्डिंग, बैनर और पोस्टर बनवाने को लेकर दिये संदेश में कहा कि ‘‘हम अपने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम, स्नेह, समर्पण के लिए उनकी भावनाओं का हृदय से आभार प्रकट करते हैं, साथ ही ये अति संवेदनशील अपील भी करते हैं कि भावना में बहकर कभी भी किसी पार्टी नेता की तुलना या समकक्षता किसी भी दिव्य और पूजनीय महापुरुष या महाव्यक्तित्व से किसी भी संदर्भ में नहीं करें और न ही इस तुलना को दर्शाने वाली कोई भी तस्वीर, प्रतिमा, गीत बनाएं या बयान दें। दिव्य व्यक्तित्व व महापुरुष किसी भी तुलना से बहुत ऊपर होते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, श्री राजीव राय सांसद, श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पूर्व मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, श्री अरविन्द कुमार सिंह पूर्व सांसद, श्री आशु मलिक विधायक, श्री संजय लाठर पूर्व एमएलसी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नगीना श्री मनोज कुमार (जज साहब), श्री सलामुतउल्ला एवं श्री अवलेश सिंह समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री मनोज कुमार द्वारा शुरू किये गये पीडीए हेल्पलाइन की सराहना की।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!