August 8, 2026 6:09 am

भारतीय किसान यूनियन प्रदेश कार्यालय के क्रियान्वयन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी में भारतीय किसान यूनियन प्रदेश कार्यालय के क्रियान्वयन के लिए भूमि पूजन व प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राजधानी की सरजमीं पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों के मसीहा महात्मा महेन्द्र टिकैत के मंसूबों को पूरा करने के लिए और किसानों की आवाज बुलंद करने की दिशा में पहल करते हुए, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश कार्यालय बनाने पर जोर दिया है । इसी क्रम में प्रदेश कार्यालय बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का प्रदेश कार्यालय भूमि पूजन कार्यक्रम में काफी संख्या में जमावड़ा लगा रहा।

लखनऊ मंडल अध्यक्ष के के सिंह ने बातचीत में बताया कि किसान प्रदेश कार्यालय हमेशा किसानो की जरूरत पूरा करने में काम आने वाला है  और प्रदेश कार्यालय बनने से किसान अपनी सभी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रदेश कार्यालय में किसान यूनियन  पदाधिकारियों से बातचीत करने में काफी मदद मिलेगी। महात्मा किसानो के मसीहा महेंद्र टिकैत के मंसूबों को पूरा करने की दिशा अग्रसर होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता के निर्देशन में किसान नेता राजवीर जादौन, अनुज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह सोमवंशी मंडल अध्यक्ष लखनऊ के के सिंह, दिलराज सिंह,  सुरेन्द्र सिंह वर्मा, कप्तान सिंह, प्रधान अशोक यादव, शिवपाल यादव, प्रदीप भइया युवा जिलाध्यक्ष आरिफ भाई एवं अविनाश सिंह रंजना शर्मा, माधुरी कश्यप सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किसान प्रदेश कार्यालय भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!