लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र के अटेर निवासी निखिल मिश्रा को भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक अराजनैतिक का तहसील मीडिया प्रभारी बनाया गया है। और अंकित रावत को नेजाभरी ग्राम अध्यक्ष बनाए जाने पदाधिकारियों में खुशी की लहर है, भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक अराजनैतिक जिलाध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार ने प्रमाण पत्र देकर नवनियुक्त तहसील मीडिया प्रभारी को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी। संगठन के प्रति मेहनत , लग्न और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और किसान की छोटी से छोटी समस्या के लिए हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
अंत में निखिल मिश्रा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान सहित युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी दद्दू का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया। जिला मीडिया प्रभारी अमरेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में संगठन की सदस्यता ग्रहण की।




