मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में आज भाकियू लोकतांत्रिक संगठन के जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में अनुभव सिंह यादव को युवा मोर्चा जिला सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
अतुल कुमार, जिला अध्यक्ष लखनऊ ने उन्हें सदस्यता पत्र प्रदान किया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की देखरेख में हुई है।
नवनियुक्त पदाधिकारी अनुभव सिंह यादव, युवा मोर्चा जिला सचिव,नियुक्ति करने वाले अतुल कुमार, जिला अध्यक्ष लखनऊ संगठन के प्रमुख राकेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय अध्यक्ष,अन्य पदाधिकारी राकेश अवस्थी (दद्दू), युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी निखिल मिश्रा, मलिहाबाद तहसील, ग्राम अध्यक्ष अंकित रावत, नेजाभरी ग्राम उपस्थित रहें।
इस नियुक्ति से संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। भाकियू लोकतांत्रिक संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में अनुभव सिंह यादव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।




