लखनऊ। भारतीय मानक ब्यूरो (बीस) ने 06 जनवरी 2026 को 79वें “भारतीय मानक ब्यूरो स्थापना दिवस” के अवसर पर, लखनऊ के होटल कंफर्ट इन, विभूति खंड, गोमती नगर में ‘मानक महोत्सव’ का सफल आयोजन किया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के राज्य प्रवक्ता माननीय मनीष शुक्ला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने मानकों के महत्व और राष्ट्र के विकास में मानकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में मानक बहुत महत्वपूर्ण है।
श्री सुधीर बिश्नोई जी- प्रमुख वरिष्ठ निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, लखनऊ शाखा कार्यालय ने सतत विकास के तहत मानकों का हमारे अर्थव्यवस्था में महत्व को बताया एवं मानकीकरण पर जोर देते हुए बताया कि कैसे मानक दिन प्रति दिन गुणवत्ता उत्थान में और नई ऊंचाइयों को छू रहा है। और इसी के साथ बताया कि बीआईस की गतिविधियां जैसे मानक संवर्धन, प्रचार प्रसार के द्वारा जागरूकता को बढ़ाया गया है, जिससे गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से देश की प्रगति सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर बीआईस के गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी श्री सुयश पांडे उपनिदेशक भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में डॉ राजेश पांडा एकेडमिक इंचार्ज सीपेट लखनऊ और रविन्द्र किशोर क्वालिटी कंट्रोल हेड रिलायंस इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड ने सतत विकास पर अपना तकनीकी प्रस्तुति दिया ।
कार्यक्रम में श्री शरद कुमार संयुक्त निदेशक (भारतीय मानक ब्यूरो, लखनऊ शाखा कार्यालय) ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कार्यक्रम में मेसर्स सुरेका इंटरनेशनल को इस 9685 (टेक्सटाइल सैंड बैग) के लिए आल इंडिया फर्स्ट लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में श्री आशुतोष राय- उप निदेशक, श्री जितेश कुमार उप निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो, लखनऊ शाखा कार्यालय, और विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारियों, उपभोक्ता ग्रुप, एनजीओ, और उद्योग जगत के लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्तिथि से इस कार्यक्रम की शोभा बढाई।
ये ख़बर भी पढ़ें…
पंचायती राज विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित विशेष कैलेंडर किया जारी
हर वर्ष यह आयोजन भारतीय मानक ब्यूरो की मानकों के प्रति प्रतिबद्धता और विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की भावना को दर्शाता है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मानकों के महत्व को समझा और उन्हें अपनाने का संकल्प लिया।




