लखनऊ। (संवाददाता) गुलाचीन मंदिर, विकास नगर में भारत रक्षा दल ट्रस्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत रक्षा दल ट्रस्ट की प्रखंड प्रमुख नम्रता तिवारी और सह प्रमुख मीतू रस्तोगी ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। सैकड़ों लोगों ने जय मातृभूमि और जय भारत के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकाला। सभी ने मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
मीतू रस्तोगी ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
नम्रता तिवारी ने पाकिस्तान की कार्रवाई की निंदा की। मीतू रस्तोगी ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में श्रीनिवास, हिमांशु रस्तोगी, पंकज अरोड़ा, विनोद गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आकांक्षा, मीना अग्रवाल, अनिता गुप्ता और अनिता वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। सभी ने आतंकवाद के विरोध में एकजुटता दिखाई। अंत में सभी ने भारत की सुरक्षा और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लिया।




