ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ और अयोध्या इकाइयों ने अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप की कार्रवाई कर दो लोगो को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के मुताबिक,भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई से संजीव शर्मा निवासी मोहम्मद भारवाड़ कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ ने शिकायत की थी कि बिल भुगतान करवाने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है इस शिकायत को निरीक्षक कैलाश चन्द्र नें गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ डिफेन्स कॉलोनी मेरठ के पास से लेखा लिपिक शक्ति सिंह उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम-डिफेन्स कॉलोनी मेरठ पुत्र स्व0 ब्रहम सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना भौर कला जनपद मुजफ्फरनगर, हालपता वर्निका स्टेट कॉलोनी रोहरा रोड़ जनपद मेरठ को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अयोध्या इकाई से अवधेश कुमार चौहान निवासी वाजिदपुर सत्ती थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर नें शिकायत किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत मिलने वाली राशि से सम्बन्धित पत्रावली की जाँच कर आगे भेजने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है।इस शिकायत पर निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्यालय नगर पालिका परिषद जलालपुर अम्बेडकरनगर के सामने रोड़ के पास से पम्प आपरेटर ग्रेड-प्रथम रमाकान्त चौबे जल निगम विभाग पुत्र स्व0 विन्ध्याचल चौबे निवासी ग्राम जयराम पुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को 05 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




