August 8, 2026 2:10 am

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की बड़ी कार्रवाई: घुसखोर अफसर रंगे हाथ धरा गया

ए अहमद सौदागर लखनऊ। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ तथा अलीगढ़ इकाइयों नें अलग-अलग स्थानो ट्रैप की कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ इकाई से विशेष कुमार निवासी संकलपट्टी थाना चाँदीनगर जनपद बागपत नें शिकायत किया कि क्रय केन्द्र आवंटित करने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में कार्यालय मुख्य गन्ना अधिकारी से मुख्य गन्नाधिकारी राजदीप वालियान दा बागपत कोआपरेटिव चीनी मिल बागपत पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम अल्लावलपुर थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर को पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण संगठन अलीगढ़ इकाई से सुमन निवासी महेश्वरी कॉलोनी इगलास थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस नें शिकायत किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में आनलाइन आवेदन को आगे बढ़ाने व उस पर कर्रवाई करने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की जा रही है। इस शिकायत पर निरीक्षक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में कक्ष संख्या-05 कार्यालय नगर पालिका परिषद हाथरस से क्लर्क सोनिया सिंह नगर पालिका परिषद हाथरस पत्नी स्व0 राहुल सिंह निवासी गिलोरी गार्डन मथुरा रोड थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस को पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!