August 8, 2026 2:11 am

मछरेहटा थाना अध्यक्ष से मिले दिव्यांग विकास सोसाइटी के पदाधिकारी,सशक्तिकरण पर दिया जोर

सीतापुर। (संवाददाता) दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत कुमार आजाद एवं राष्ट्रीय सचिव श्री अनूप कुमार राजवंशी ने मछरेहटा थाना अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार वर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर।

दिव्यांग जनों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया।

इस अवसर पर दिव्यांग जनों की सुरक्षा, सम्मान, सुगम सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान पर सकारात्मक चर्चा हुई। समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह दिव्यांग जनों के अधिकारों का सम्मान करे और उनके सशक्तिकरण में अपना सहयोग प्रदान करे।

दिव्यांगता किसी व्यक्ति की क्षमता को नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशीलता की परीक्षा लेती है। आइए, मिलकर एक समावेशी, सम्मानजनक और समान अवसर पर अनूप कुमार राजवंशी राष्ट्रीय सचिव ने बताया की थाना अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार वर्मा एक अच्छे नेतृत्व के व्यक्ति और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा हैं इसी बीच ब्लॉक अध्यक्ष कलू अहमद ने बताया समय-समय पर कार्यक्रम किए जाते हैं दिव्यांगजनों को जानकारी पहुंचाई जाती है इसी मौके पर समस्त कार्यकर्ता अनुज कुमार प्रजापति विपिन कुमार राजवंशी विनोद कुमार राजवंशी रोशनी देवी मौर्य सुदेश कुमार रमेश कुमार बृजमोहन अन्य सभी कार्यकर्ता आदि सहित मौजूद रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!