August 8, 2026 2:10 am

मड़ियांव: मासूम बच्चे को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता बहराइच से गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद 

 मां से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी करने का दबाव बना रहा था आरोपी 

महिला के प्रेमी ने दिया था घटना को अंजाम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र से अपह्रत 11 वर्षीय मासूम बच्चे को अगवा कर उसे जान से मारने की धमकी देने वाले अपहरणकर्ता को इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र व सर्विलांस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बहराइच से बच्चे को सकुशल बरामद कर अपहरणकर्ता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक सोमवार देर रात एक महिला ने थाने पर सूचना देकर बताया कि उसके 11 वर्षीय बच्चे को उसके जानने वाले ने अगवा कर लिया है। उन्होंने बताया कि बच्चे को अपहरण किए जाने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र, सर्विलांस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को लगाया और जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे।

अधिकारियों का फरमान मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई सर्विलांस टीम की मदद से छह घंटे के भीतर बहराइच जिले के गोपचांद पुर थाना क्षेत्र स्थित भिरवा गांव निवासी अपहरणकर्ता अजय यादव उर्फ छन्नू लाल यादव पुत्र रामलखन को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि वादिनी और आरोपी अजय के बीच इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई और एक-दूसरे में नजदिकियां बढ़ गई। तभी आरोपी शादी करने का दबाव बनाने लगा तो दोनों के बीच अनबन हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस कदर तकरार हुई कि आरोपी अपनी महिला मित्र को पाने के लिए आरोपी ने उसके 11 वर्षीय बच्चे को अगवा करने की योजना बना डाला और सोमवार की देर रात बच्चे को अगवा कर बहराइच लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अजय महिला से शादी करने का दबाव बना रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!