August 11, 2026 9:13 pm

मड़ियांव में महिला से दिनदहाड़े हुई चेन लूटकांड का पर्दाफाश, तीन धरे गए 

सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। तीन दिन पहले मड़ियांव क्षेत्र के आम की बाग बालाजी इनक्लेव के पास सिकरवार चौराहा निवासी मोहित अवस्थी की मां के गले से दिनदहाड़े चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने मंगलवार को तीन बदमाशों को धरदबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया है।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पकड़े गए दोनों लुटेरों ने करीब दो महीने पहले आईआईएम रोड पर एक राह चलते एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया था, जिसका लॉक न खुलने पर उक्त मोबाइल फोन को झाड़ियों में फेंककर भाग निकले थे।

डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक बीते आठ अगस्त 2026 को मड़ियांव क्षेत्र के आम की बाग बालाजी इनक्लेव निवासी मोहित अवस्थी की मां ई-रिक्शा में सवार होकर घर जा रहीं थीं कि इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने उनके गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट कर भाग निकले थे।

उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र की टीम ने मंगलवार को सर्विलांस टीम की मदद घटना को अंजाम देने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम पारा थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर पतौरा निवासी इम्तियाज पुत्र वसीम, हरदोई जिले के हरियावा थाना क्षेत्र स्थित मरई गांव व हाल पता एलडीए कालोनी राजाजीपुरम निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र सरवन सिंह व पारा थाना क्षेत्र स्थित पतौरा बुद्धेश्वर निवासी अरुण त्रिपाठी पुत्र राम प्रकाश बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि देवेन्द्र आटो रिक्शा चालक है, इम्तियाज विक्रम चालक है जबकि अरुण जोमेटो डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि यह लोग अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए राह चलते लोगों के मोबाइल फोन व महिलाओं के गले से चेन छीन कर भाग निकलते हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!