पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग बेरोजगारी या फिर कोई और वजह को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मदयेगंज क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया। पुलिस मामले की छानबीन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से आलमबाग क्षेत्र स्थित तेजी खेड़ा निवासी अयान खान पुत्र मोहम्मद नासिर खान अपनी 20 वर्षीय पत्नी अलीशा खान के साथ मदयेगंज के मशालची टोला में किराए पर रहता है। बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज़ अलीशा खान रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे कमरे का दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।




