August 8, 2026 2:14 am

मदयेगंज: पुलिस मुठभेड़ में आठ डकैत गिरफ्तार, सरगना के पैर में लगी गोली 

लूट की 4,80,863 रुपए की नकदी, अवैध असलहा, कारतूस व कलेक्शन की रसीदें बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंस्पेक्टर मदयेगंज व सर्विलांस की संयुक्त टीम और बेखौफ डकैतों के बीच मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि इस गिरोह में शामिल सात डकैतों को दौड़ाकर धरदबोचा। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने 25 मार्च 2026 की रात काकोरी क्षेत्र के सराय प्रेमराज निवासी कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल से खदरा के पास असलहे के दम पर नोटों से भरा बैग लूटा था।

पुलिस इनके पास से अवैध असलहा, कारतूस, 4,80,863 रुपए की नकदी, चाकू व छोटी-बड़ी रसीदें बरामद हुई हैं।

कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल के साथ हुई घटना से जुड़ी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली थी। सर्विलांस सेल और पुलिस की चार टीमें डकैतों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार देर रात पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि डकैती में शामिल बदमाश बंधा रोड रघुवंशी ढाल के पास मौजूद हैं और वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे हैं।

इस सूचना पर इंस्पेक्टर मदयेगंज अंजनी कुमार सिंह सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर उन्हें रूकने का इशारा किया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान हरदोई जिले के उलरापुर गांव निवासी आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान के रूप में हुई जबकि दुबग्गा के कांशीराम कालोनी निवासी सुजीत सिंह उर्फ मगन धरदबोचा।

डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के मुताबिक मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों ने बताया कि उनके गिरोह में छह लोग और शामिल हैं। इस पुलिस सक्रिय हुई और डकैती डालने में शामिल हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित उलरापुर गांव निवासी आलोक तिवारी उर्फ मुस्कान व उपरोक्त निवासी सुजीत सिंह उर्फ मगन के अलावा हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित जाजमऊ निवासी निर्भय तिवारी उर्फ नितिन, जाजमऊ निवासी भूपेंद्र सिंह, हरदोई जिले के अतरौली निवासी पुष्पेंद्र कुमार उर्फ राज पांडेय, जाजमऊ निवासी मिलन द्विवेदी, सीतापुर जिले के सदना थाना क्षेत्र स्थित भिलावा गनरिया गांव निवासी कन्हैया दीक्षित उर्फ कृष्णा व हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित सुखऊ खेड़ा गांव निवासी आदर्श तिवारी बताया।

पुलिस को इनके पास से चार लाख अस्सी हज़ार चार सौ तिरसठ रुपए की नकदी, छोटी-छोटी रसीदें, दो चाकू, व अवैध असलहा बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी डकैतों ने पूछताछ में बताया कि इन्हीं लोगों ने कलेक्शन एजेंट हर्ष जायसवाल को घायल कर नोटों से भरा बैग लूटा था। हालांकि पुलिस इस मामले को शुरूआती दौर में संदिग्ध मानकर मामले की छानबीन कर रही थी, लेकिन दो-चार घंटे बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटपाट की धारा की जगह डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!