August 8, 2026 2:14 am

मलिहाबाद: ईद पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, युवा नेता नरेंद्र कुमार गौतम ने गांवों में पहुंचकर साझा की खुशियां

मलियाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र माल क्षेत्र में ईद-उल-फितर के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में दहियाताली गांव निवासी बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता नरेंद्र कुमार गौतम ने क्षेत्र के कई गांवों दिघारा, सैदापुर,देवरी भारत सहित कई अन्य गांवों में मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच गले मिल ईट की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने सभी को मीठी ईद की बधाई दी। मीठी ईद के पर्व के लेकर नरेंद्र कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद-उल-फितर के पर्व का खास महत्व होता है। रमजान महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नमाज में देश में अमन, चैन, शांति और समृद्धि की दुआ की है।ईद-उल-फितर का पर्व समाज में हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसपा एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।माल क्षेत्र में शनिवार को ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान समाजसेवी नरेंद्र कुमार गौतम ने गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाते हुए मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच गले लगाकर ईद की बधाई दी।

 

माल क्षेत्र में ईद-उल-फितर के पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में दहियाताली गांव निवासी बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता नरेंद्र कुमार गौतम ने क्षेत्र के कई गांवों दिघारा, सैदापुर,देवरी भारत सहित कई अन्य गांवों में मुस्लिम भाइयों के घर पहुंच गले मिल ईट की मुबारकबाद दी। साथ ही उन्होंने सभी को मीठी ईद की बधाई दी। मीठी ईद के पर्व के लेकर नरेंद्र कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद-उल-फितर के पर्व का खास महत्व होता है। रमजान महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को दुनिया भर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस खास अवसर पर लोग एक-दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि नमाज में देश में अमन, चैन, शांति और समृद्धि की दुआ की है।ईद-उल-फितर का पर्व समाज में हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बसपा एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!