August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद का सर्वांगीण विकास और सामाजिक समरसता ही हमारी प्राथमिकता: संतोष सिंह-तिलन

 

लखनऊ। (संवाददाता) सांस्कृतिक गौरव संस्थान, लखनऊ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह-तिलन ने कहा कि मलिहाबाद विधानसभा 168 केवल एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि, शिक्षा और सामाजिक मूल्यों की पहचान है। आज आवश्यकता ऐसे नेतृत्व की है जो जाति, धर्म, वर्ग और राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का कार्य करे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब केवल चुनावी वादों से आगे बढ़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सिंचाई,महिला सशक्तिकरण तथा आधारभूत सुविधाओं पर ठोस कार्य चाहती है। मलिहाबाद के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, सामाजिक संगठनों, मीडिया तथा आम नागरिकों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी होगी

उन्होंने क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज तथा क्षेत्रवासियों के बेहतर उपचार हेतु आधुनिक सरकारी अस्पताल की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही गुणवत्तापूर्ण विद्यालय, कौशल विकास एवं रोजगार प्रशिक्षण केंद्र, किसानों के लिए आधुनिक कृषि सुविधाएं, बेहतर सिंचाई व्यवस्था, पुस्तकालय, खेल मैदान, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुविधाओं के विस्तार को भी आवश्यक बताया उन्होंने कहा कि मलिहाबाद विश्वभर में अपने उत्कृष्ट आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन यहां आम आधारित गृह एवं कुटीर उद्योगों का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। यदि आम प्रसंस्करण (मैंगो प्रोसेसिंग), पल्प, जूस, अचार, जैम, स्क्वैश, कैंडी तथा अन्य मूल्यवर्धित उत्पादों के उद्योग स्थापित किए जाएं तो हजारों युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, किसानों की आय बढ़ेगी तथा मलिहाबाद कृषि आधारित उद्योगों का एक सशक्त केंद्र बन सकेगा। उन्होंने आम उत्पादकों के हित में निर्यात प्रोत्साहन, प्रसंस्करण इकाइयों एवं विपणन सुविधाओं के विस्तार की भी मांग की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मलिहाबाद विधानसभा से वर्ष 2017 एवं 2022 में विधायक पद के प्रत्याशी रहे जगदीश रावत जी उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की विकासोन्मुख एवं जनकल्याणकारी विचारधारा से प्रेरित हैं। वे समय-समय पर क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार तथा सामाजिक समरसता जैसे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ऐसे सकारात्मक विकासोन्मुख विचारों पर व्यापक जनसंवाद होना क्षेत्र के हित में है।अपने व्यक्तिगत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, आधारभूत संरचना के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से संतुष्ट हूँ। मेरा विश्वास है कि विकास, राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और जनसेवा की सकारात्मक विचारधारा को समाज के बीच आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

इसी भावना के साथ मैं मलिहाबाद विधानसभा 168 के समावेशी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों की समृद्धि तथा सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।अंत में उन्होंने कहा कि मलिहाबाद की जनता को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो समाज को जोड़े, विकास को राजनीति से ऊपर रखे, युवाओं को अवसर दे, किसानों को सम्मान दिलाए, महिलाओं को सुरक्षा और शिक्षा उपलब्ध कराए तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को अपना संकल्प बनाए। जब जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता बनेगा, तभी मलिहाबाद विधानसभा 168 विकास, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता का आदर्श मॉडल बन सकेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!