August 8, 2026 2:17 am

मलिहाबाद की ग्राम सभा फतेहपुर एवं बलदेव खेड़ा में की गई आधी अधूरी नालियों की सफाई,सड़कों पर भरा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बन रहा मुश्किलों का सबब

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम सभा फतेहपुर एवं बलदेव खेड़ा के जगरूप यादव के घर से गहलोत रोड तक में ग्राम प्रधान की लापरवाही से उड़ रही स्वक्षता मिशन की धज्जियां ग्राम सभा में रहीमाबाद औरास रोड पर सोमवार को जो सफाई की गई वह भी आधी अधूरी ही सफाई की गई और दूसरी तरफ की नालियों की सफाई कर्मियों नहीं साफ किया है।

रोड बलदेव खेड़ा में जगरूप यादव के घर के सामने वाली गली एवं इसी तरह रामस्वरूप के घर के सामने, भोले के सामने वाली गली में अभी तक सफाई नहीं की गई जगह-जगह पर कूड़े करकट से बजबजा रही नालियां गंदा पानी में से निकल रहे रोग इस गंदा पानी से अनेकों नई-नई बीमारी फैलने की संभावना उत्पन्न हो रही है यहां के ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत का सफाई कर्मी कभी भी नालियों की सफाई करने नहीं आते है जिसका खामियाजा इस गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

इस क्षेत्र के ग्रामीण जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस विषय की जांच कर हमारे गांवो में जो सोमवार को सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की गई जिसमें मात्र थोड़ी सी सफाई की गई, परंतु शेष गांव में सफाई नहीं की गई सफाई कराए जाने की मांग की है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है और नई-नई बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!