मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम सभा फतेहपुर एवं बलदेव खेड़ा में ग्राम प्रधान एवं सचिव की लापरवाही से ग्राम सभा में रहीमाबाद औरास रोड पर स्थित गहदो रोड बलदेव खेड़ा में जगह-जगह पर कूड़े करकट से बजबजा रही हैं नालियां, नालियों के गंदे पानी से निकल रहे हैं रोग, इस पानी से अनेकों नई-नई बीमारी फैलने की संभावना उत्पन्न हो रही है।
यहां के ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत का सफाई कर्मी नालियों की सफाई करने नहीं आता है। जिसका खामियाजा गांव के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि इस मामले की जांच करा कर हमारे गांवो में साफ सफाई कराई जाए। गंदगी के कारण इस क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ रहा है और नई-नई बीमारी फैल रही हैं।




