मलिहाबाद लखनऊ राजधानी के आज 19 मार्च 2025 – विकासखंड मलिहाबाद में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख श्री निर्मल वर्मा जी ने किया।
गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्री मानवेन्द्र सिंह ने श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व एवं उसमें मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कुटकी आदि मिलेट्स की खेती के वैज्ञानिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रगतिशील किसान श्री गिरजा शंकर मौर्या ने जलवायु परिवर्तन और मोटे अनाजों की खेती के बढ़ते महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कम पानी में भी उपजाए जा सकते हैं और बदलते मौसम में किसानों के लिए लाभकारी हैं।
गोष्ठी में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सहायक विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती योजना, और मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने वाली अन्य योजनाओं की जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में 101 कृषकों ने भाग लिया। साथ ही, विकासखंड मलिहाबाद के समस्त प्राविधिक सहायक, एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट (ATM) टीम, और फसल बीमा योजना के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी किसानों को सूक्ष्म जलपान कराया गया एवं कृषि संबंधी प्रचार सामग्री (कृषि सार) वितरित की गई।




