August 8, 2026 2:19 am

मलिहाबाद क्षेत्र के हर जगह पर तीसरे मंगल को भव्य भंडारे का आयोजन, सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद 

मलिहाबाद। विकासखंड मलिहाबाद के रहीमाबाद निवासी मनोज कश्यप के द्वारा रहीमाबाद चौराहे महमूदनगर स्थित रजवाड़ा लॉन में तीसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व लॉन के मालिक अनय पाठक ने किया, जिनके सतत प्रयास और सेवा भावना ने इसे सफल और विशेष बना दिया।

 

भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। सभी के लिए स्वादिष्ट प्रसाद, पूड़ी सब्जी, बूंदी, छोले चावल और ठंडे जल की व्यवस्था की गई। आयोजन की व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित थी कि किसी को कोई असुविधा नहीं हुई। पूरा माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

 

अनय पाठक इसी तरह रहीमाबाद गहदो भतोइया माल रोड ने बताया कि यह भंडारा हर साल तीसरे बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित किया जाता है और इसका उद्देश्य केवल सेवा और जनकल्याण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और सेवा का सच्चा आनंद इन्हीं पावन अवसरों पर मिलता है।

 

स्थानीय लोगों और अतिथियों ने अनय पाठक की खुले दिल से सराहना की। उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था की भावना ने रजवाड़ा लॉन को क्षेत्र के प्रमुख आयोजनों का केंद्र बना दिया है।

 

इस मौके पर लॉन के ऑनर अनय पाठक, प्रधान संघ अध्यक्ष ब्लॉक माल संयोगिता सिंह चौहान,पत्रकार अमन द्विवेदी, पत्रकार निखिल मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मुदस्सिर, पत्रकार अभिषेक कुमार, एडवोकेट अक्षय पाठक, एडवोकेट विकास मिश्रा, एडवोकेट वीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्री ठाकुर जी महाराज धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अक्षत तिवारी, अविनाश कुमार पूर्व प्रधान समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में माल में माल व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व में भी भंडारे का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में आकाश सोनी, अमित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। इसी के साथ मलिहाबाद के सरावा गांव में अनुभव यादव व अभय यादव के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!