August 8, 2026 2:18 am

मलिहाबाद क्षेत्र में एक किसान की तीन गायों को अज्ञात व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर उतारा मौत के घाट, पीड़ित किसान ने थाने में की शिकायत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक किसान की तीन गायों को किसी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खिलाकर उतारा मौत के घाट सूचना पाकर पहुंची मौके पर पुलिस ने किसान से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी ।

जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरी खुर्द किसान धर्मेंद्र पुत्र शिवराज ने आरोप लगाकर कहा है कि रोज की तरह गांव के बाहर अपने बाग में तीन गायों व एक बछिया को रोज की तरह चारा पानी करके अपने घर चले जाते थे। लेकिन सोमवार को एक शादी समारोह कार्यक्रम शामिल होने के लिए गए थे वहां से वापस आकर रात में मैं अपने जानवरों को देखकर अपने घर चले गए थे जब मैं मंगलवार की सुबह में बाग आया तो देखा कि हमारी गयो को किसी अज्ञात लोगों ने मेरे जानवरो‌ को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

जिसकी सूचना आने पर दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किस से तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी और पशु चिकित्सा अधिकारी को दी गई मौके पर पहुंची टीम ने ने पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। मृतक गायों को पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर उसी में डाल दी गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!