August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: ग्राम प्रधान पर अपनी पंचायत का पैसा दूसरी ग्राम पंचायत में लगाने का लगाया आरोप

लखनऊ मलिहाबाद। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बहेलिया में भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान ने गांव के विकास के लिए आए सरकारी बजट का बंदरबांट करते हुए नियमों को ताक पर रख दिया है।

गांव के सजग नागरिक मुन्ना लाल ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की है। शिकायत के अनुसार प्रधान पर आरोप लगाया है कि बहेलिया ग्राम पंचायत के विकास के लिए आवंटित सरकारी धन का उपयोग किसी दूसरी ग्राम पंचायत में किया गया है।

आरोप है कि प्रधान ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपनी पंचायत के बजट से वह सड़क बनवाई है, जिससे उनके सगे-संबंधियों और रिश्तेदारों को सीधा लाभ मिल सके।

अधूरा विकास: जहां एक तरफ सरकारी पैसा दूसरी जगह खपाया गया, वहीं बहेलिया गांव की अपनी गलियां और सड़कें बदहाली का शिकार हैं।

शिकायतकर्ता मुन्ना लाल का कहना है कि “गांव के विकास के लिए जो पैसा आता है, वह बहेलिया की जनता का हक है। लेकिन प्रधान ने अपनी मनमानी करते हुए अपनों को फायदा पहुंचाने के लिए नियम विरुद्ध कार्य किया है।” इस मामले के सामने आने के बाद से गांव के अन्य लोगों में भी काफी नाराजगी है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी (DM) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो सरकारी धन की रिकवरी की जाए और संबंधित प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!