मलिहाबाद में माँ बेटी की हत्या, प्रेमिका ने बात करने और मिलने से किया मना तो कर दिया हत्या
संवाददाता सऊद
मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच टीम (पश्चिमी) द्वारा प्रेम प्रसंग में माँ व बेटी की गला रेत कर निर्मम हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। बीते बुधवार व गुरुवार की रात को सिद्धनाथ कन्नौजिया पुत्र स्व० गरीबे निवासी ग्राम दिलावर नगर ने पुत्री गीता उम्र 28 वर्ष व नतिनी दिपिका उम्र 06 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा डंडे से मारकर व गला रेतकर हत्या कर देने का मुकदमा दर्ज कराया था।
छानबीन के दौरान आरोपी विकास पुत्र राजेश निवासी ग्राम ईशापुर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ उम्र 25 वर्ष को नजरनगर फ्लाईओवर थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
माँ बेटी की हत्या की वजह थी प्रेम प्रसंग
विकास व मृतका गीता पत्नी प्रकाश निवासी ग्राम ईशापुर पारिवारिक है,
मृतका गीता हत्यारे विकास की रिश्ते मे लगती थी चाची
आरोपी विकास व मृतका गीता के बीच लगभग पांच सालों से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था, विकास व मृतका गीता के बीच घर पर आने जाने के दौरान व फोन पर बातचीत होती रहती थी तथा विकास मृतका गीता के साथ शारीरिक सम्बन्ध थे। लगभग दो वर्ष पहले विकास साढे तीन लाख रूपये खर्चा कर बीजा लगवाकर कमाने के लिये कुवैत गया था। लेकिन मृतका गीता के जिद करने पर वह मात्र 02 महीने में ही कुवैत से घर वापस आ गया जिस कारण विकास के ऊपर लगभग 03 लाख का कर्जा हो गया था।
आरोपी मलिहाबाद कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर करता है नौकरी
विकास वर्तमान में कस्बा मिर्जागंज थाना मलिहाबाद लखनऊ स्थित प्रेम वस्त्रालय पर काम करता था तथा जो भी पैसा कमाता था आधे से ज्यादा पैसे मृतका गीता के ऊपर खर्च कर देता था।
करवाचौथ में प्रेमी ने नहीं दिलाई साड़ी तो प्रेमिका हुई नाराज,प्रेमी से बात करना किया बन्द
करवाचौथ मे मृतका गीता द्वारा विकास से एक साडी दिलाने को कहा गया था तो विकास द्वारा कहा गया कि मेरे पास इस समय पैसे नही है मैं और किसी दिन साडी खरीदवा दूंगा क्योंकि मेरे पास अभी बहुत कर्जा है। तब मृतका गीता ने विकास का फोन उठाना व बातचीत करना बंद कर दिया था जिससे विकास परेशान रहने लगा था। बीती गुरुवार की रात्रि मे विकास द्वारा मृतका गीता को सबक सिखाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से मृतका गीता के घर पर बिजली के खंभे से सहारे चढ कर घुस गया था तथा व जानता था की मृतका गीता दरवाजा नहीं खोलेगी तब वह किचन में रखे बर्तन खड़खडाने लगा जिससे मृतका गीता दरवाजा खोलकर देखी तो विकास सामने खडा मिला, विकास द्वारा मृतका गीता से कहा गया कि मुझसे बात क्यू नहीं कर रहीं हो मुझसे बात करो तथा मेरा फोन उठाया करो नही तो मैं मर जाऊंगा तब मृतका गीता ने कहा की मरना हो तो तुम अपने घर पर जाकर मरो इस बात से नाराज होकर विकास ने पास में रखे डंडे डंडे से मृतका गीता के सिर पर वार कर दिया तथा तब तक मारा जब तक वह मर न जाये, मृतका गीता के चिल्लाने की आवाज सुनकर मृतका गीता की पुत्री दिपीका उम्र 06 वर्ष उठ गयी और तेज तेज से रोने लगी,तभी हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिये सोचा की दिपीका सबको बता देगी तब उसने दिपीका के सिर के ऊपर भी डंडे से वार कर दिया और तब तक मारा जब तक वह मर नही गयी, तथा किचन से चाकू लाकर मृतका गीता उम्र 28 वर्ष व उसकी पुत्री मृतका दिपीका उम्र 06 वर्ष का गला चाकू से रेत दिया तथा कमरे के बाहर रखी बाल्टी के पानी में खून से सना हाथ को धोकर मृतका को अपने द्वारा दिये गए गहने व सात सौ साठ रुपये नगदी लेकर खंभे के सहारे घर से बाहर चला गया। पुलिस ने क्राइम ब्रांच,सर्विलांस सहित अन्य टीमें गठित कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।
ग्यारह महीनों में सोलह सौ फोन काल
डी सी पी पश्चिम लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारा विकास ने ग्यारह महीनों में सोलह सौ फोन कॉल किया लगभग पांच सालों से आरोपी विकास मृतका गीता से प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसके चलते बीते पंद्रह दिनों से मृतका गीता आरोपी विकास से नहीं कर रहीं थीं कोई भी बातचीत चल रहीं थीं नाराजगी आरोपी विकास को शक था की मृतक गीता कहीं और किसी से करने लगी है बात।




