August 8, 2026 2:10 am

​मलिहाबाद: थाना प्रभारी रहीमाबाद ने ‘मिशन शक्ति’ और ‘साइबर सेल’ अभियान के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक

नई बस्ती माजरा गौदामौजमनगर में चौपाल लगाकर दिए सुरक्षा और शिक्षा के मंत्र; हेल्पलइन नंबरों की दी जानकारी

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में सोमवार को रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिभुनायक की अगवाई में साइबर सेल की‌ एवं मिशन शक्ति के तहत जागरूक के तहत ग्राम नई बस्ती माजरा गौदामौजमनगर में सरकार के मानसा के अनुरूप में मिशन शक्ति के लिए जागरूक के बारे में एवं साइबर सेल के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में पहुंचकर एक अभियान चलाकर लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुए इस कार्यक्रम में आई हुई महिलाएं एवं पुरुषों को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग किसी अनजान व्यक्ति का अगर फोन आए तो उनको अपना अपना बैंक खाता अकाउंट नहीं बताना और ना ही मोबाइल का ओपी की बैंक की खाता संख्या आप लोग नहीं बताएंगे अगर आप लोग बता देंगे तो आपके बैंक में जितना पैसा होगा कट जाएंगे जिससे आप लोगों को बचाना है और अपने-अपने बेटी बेटा को मेहनत मजदूरी खेती करके शिक्षा दिलाना बहुत आवश्यक है जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा और जब आपका बच्चा पढ़ लिखकर डॉक्टर इंजीनियर एसडीम डीएम सांसद विधायक मंत्री जब बन जाएगा तो हर माता-पिता का सपना साकार होगा और अपने-अपने बेटी बेटा को लड़ाई झगड़ा मत करने देना क्योंकि इसमें जो लोग फंस जाते हैं उनका परिवार अंधकार में रहकर उसी में डूबा रहता है क्योंकि अच्छा परिवार सुखी परिवार हर एक मां-बाप का सपना रहता है और तुम्हारे गांव में जो लोग शराब पीकर मारपीट गाली गलौज झगड़ा लड़ाई करता रहता है उनका परिवार कभी भी सुखी नहीं रहता है हमेशा वह लोग दुखी से परेशान रहते हैं और उन्होंने कहा कि जो लोग बेटी को अनावश्य छेड़खानी बदतमीजी करते रहते हैं उन लोगों को समझा बूझकर शांत कारण अगर वह नहीं मानते हैं तो सरकार ने इसके लिए मोबाइल नंबर दिया है उसे पर आप लोग शिकायत दर्ज कर सकते हैं जैसे की 1076 112 1090 100 स्वास्थ्य विभाग के लिए 108 अपनी बात बता सकते हैं और जिसके लिए स्थानी थाने पर पहुंचकर शिकायती पत्र देकर अपनी बात रख सकते हैं

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076, आपातकालीन पुलिस सेवा112 / 100, स्वास्थ्य/एम्बुलेंस सेवा 108 की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए वे बेझिझक स्थानीय थाने पर पहुंचकर अपना शिकायती पत्र दे सकते हैं, जिस पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!