August 13, 2026 11:24 pm

मलिहाबाद ब्लॉक परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट कैंप आयोजित, 23 को मिले प्रमाण पत्र

लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद के ब्लॉक परिसर में संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों के लिए आकलन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 48 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद 23 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पद्म शेखर मौर्य की अध्यक्षता एवं जनपद लखनऊ से जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संदीप तिवारी के दिशा निर्देशन में मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ।

मलिहाबाद लखनऊ । राजधानी के विकासखंड मलिहाबाद के स्पेशल एजुकेटरों ने अभिभावको से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जिले से फिजियोथेरपिस्ट अमरेश सिंह व स्पेशल एजुकेटर श्रद्धा, कंचन, पिंकी शर्मा, मनीष यादव, आदित्य शुक्ल, संजीव मिश्रा, अरविन्द दत्त शर्मा, योगेश कुमार यादव, शेखर पटेल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

64
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!