August 8, 2026 2:18 am

मलिहाबाद में कृषि विभाग के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का किया गया आयोजन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा में आज कसमंडी कला, रहमतनगर और बहेलिया ग्राम पंचायत में सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयुक्त कृषि निदेशक एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रीकरण की जानकारी दी। साथ ही सोलर पंप, डिजिटल क्रॉप सर्वे और एसी स्टैक योजना के बारे में भी बताया गया। कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) और जैविक खेती पर भी चर्चा की गई।

 

संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. एके सिंह ने किसानों को मछली पालन और कुक्कुट पालन से आय बढ़ाने का सुझाव दिया। उप कृषि निदेशक डॉ. विनय कुमार कौशल ने टमाटर, मिर्च और फूलगोभी जैसी सब्जियों की खेती के बारे में मार्गदर्शन किया। डॉ. अजय कुमार ने पक्षी पालन की जानकारी साझा की।

 

कार्यक्रम में खंड तकनीकी प्रबंधक कृषि माधवेंद्र सिंह, एटीएम वैभव श्रीवास्तव, नरेश बाबू सहित अन्य कृषि अधिकारी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!