August 8, 2026 2:16 am

मलिहाबाद में खगोल विज्ञान का रोचक कार्यक्रम,सैकड़ों छात्रों ने टेलिस्कोप से देखे चंद्रमा-तारे, जाने ब्रह्मांड से जुड़े रोचक तथ्य

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ के मलिहाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र में एक विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पदमशेखर मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टेलिस्कोप के माध्यम से चंद्रमा, ग्रह और तारों का अवलोकन रहा। मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए खगोल विज्ञान क्लब का गठन किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने छात्रों को ब्रह्मांड के रोचक तथ्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ब्रह्मांड में 100 अरब से अधिक आकाशगंगाएं हैं। हमारी मिल्की वे में लगभग 200 अरब तारे हैं, जिनमें सूर्य भी एक है।

सिंह ने यह भी बताया कि सूर्य चंद्रमा से 400 गुना बड़ा है। हालांकि चंद्रमा पृथ्वी के सूर्य से 400 गुना ज्यादा नजदीक है। इन रोचक तथ्यों को सुनकर बच्चों ने उत्साह और आश्चर्य व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नक्षत्र शाला के साइंटिफिक ऑफिसर सुमित श्रीवास्तव, एयरटेल फाउंडेशन से बृजेश भारद्वाज समेत कई शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!