August 9, 2026 3:46 am

मलिहाबाद में जेंडर भेदभाव पर आधारित ब्लॉक स्तरीय अभिभावक कार्यशाला का आयोजन 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में आज दिनांक 6 मार्च 2025 को विकास खंड मलिहाबाद के सभागार में वात्सल्य संस्था द्वारा सुगंधा परियोजना के अंतर्गत समाज में व्याप्त लिंग भेदभाव को कम करने के प्रयास के क्रम में ब्लॉक स्तरीय अभिभावक समूह सदस्यों की कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का संचालन वात्सल्य संस्था की सुगंधा परियोजना की समन्वयक तुलिका सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी रविन्द्र मिश्रा जी ने शिक्षा में परिवर्तन और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से HEO सरवन कुमार जी ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देते हुये लिंग भेदभाव को कम करने व लड़कियों और महिलाओं को भी समान अधिकार,शिक्षा , सम्मान देने पर अपने विचार प्रकट किये,साथ में सर्वाइकल कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर और मुंह के कैंसर पर जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी पदम शेखर मौर्या जी ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी से लड़का लड़की में भेदभाव न करने की अपील कीऔरअभिभावकों की जिम्मेदारी पर चर्चा की बाल विकास परियोजना विभाग से अर्चना गुप्ता ने किशोरियों के खान पान, स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं पर चर्चा करते हुये बालिकाओं के आगे बढ़ाने पर जोर दिया

वात्सल्य संस्था से सुमन ने प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता व मेंस्ट्रुअल कप पर जानकारी दी। वात्सल्य संस्था से भूपेंद्र सिंह ने सभी को जल का महत्व बताते हुए पानी का दुरुपयोग न करने हेतु प्रेरित किया साथ ही दूषित जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया। वात्सल्य संस्था द्वारा कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा अभिभावकों को लिंग भेदभाव न करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वात्सल्य संस्था से रविकांत तिवारी,अब्दुल हफीज, विवेक सिंह, अंशिका रावत,अंजली रावत,अनुष्का गौतम,सुमन,अंजली रावत,तनु मौर्या,मोनी यादव तथा विभिन्न समुदायों से लगभग 140 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!