August 10, 2026 12:04 am

​मलिहाबाद में दर्दनाक हादसा: चलती ट्रेन से गिरा युवक, हाथ कटा; सिर में गंभीर चोट लगने से भूला नाम-पता

​"यदि आप इस युवक को पहचानते हैं, तो कृपया नजदीकी पुलिस स्टेशन या मलिहाबाद पुलिस से संपर्क करें।"

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह चलती ट्रेन से सफर कर रहा एक यात्री अचानक चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा जिससे वह ट्रेन की चपेट में आने से इसका एक बयां हाथ कट गया और सीने और सिर में गंभीर चोट पहुंची

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

रविवार दोपहर बाद एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष है, दिल्ली से कटियार जाते समय मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रेन से अचानक नीचे जा गिरा और वह ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। और दिमाग पर अधिक चोट लगने के कारण वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस ने कई बार उससे जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ बात नहीं सका।

इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि सिर पर अत्यधिक चोट लगने के कारण युवक अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान कराने में जुटी है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!