August 8, 2026 2:25 am

मलिहाबाद में महिन्द्रा ने लांच की न्यू एक्स यूवी थ्री एक्स ओ

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के अधिकृत डीलर नारायन आटो मोबाइल के मलिहाबाद स्थित शोरूम पर शनिवार को आल न्यू एक्स यूवी थ्री एक्स ओ माडल गाड़ी लांच की गयी। मलिहाबाद ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा एवं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंस के सर्किल हेड धनंजय सिंह एवं डिवीजन मैनेजर दिलीप दुबे ने गाड़ी का अनावरण किया।ब्रान्ड मैनेजर मलिहाबाद नीरज कुमार ने बताया कि इस नई गाडी की शुरुआती कीमत 7.49 रुपए है।

इसके साथ ही उन्होंने इसके एडवांस फीचर्स की जानकारी दी। इस दौरान नारायन आटो मोबाइल्स के सेल्स मैनेजर राजीव कुमार दुबे व मनीष सिंह समेत भाजपा अनुसूचित मोर्चे के विकास किशोर आशू, मण्डल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, एलडीबी के चेयरमैन अरविन्द शर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र अवस्थी समेत बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!