November 7, 2026 11:18 pm

मलिहाबाद में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया: बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों को किया याद

मलिहाबाद (लखनऊ): राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी एवं अर्ध सरकारी विद्यालयों में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम” के गगनभेदी जयघोष किए।

क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर आर. एस. हायर सेकेंडरी स्कूल एवं विवेक प्रताप जूनियर हाई स्कूल (मुंशी खेड़ा): विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरगाथाएं सुनाई गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक विवेक सिंह यादव, प्रबंधक प्रताप सिंह यादव, सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष शुक्ला, शिक्षक अनुराग अवस्थी, राजेश कन्नौजिया और लाल बहादुर सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के उत्साह वर्धन किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!