August 8, 2026 2:11 am

मलिहाबाद: सरकारी मुर्गी फार्म बना ग्रामीणों के लिए आफत, दिन में भी मच्छरदानी में खाना खाने को मजबूर लोग

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के खंड विकास मलिहाबाद थाना रहीमाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिरगवां में काफी समय से उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा संचालित किया जा रहा है परंतु इस मुर्गी फार्म से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। और बहुत बड़ी कठिनाई का सामना झेलने को पड़ रहा है

ग्रामीणों का आरोप है कि फार्म से निकलने वाला गंदा पानी बेत नाले में छोड़ा जा रहा है, जिससे नाला दुर्गंध से भर गया है और आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक फार्म से उठने वाली तेज बदबू और बड़ी संख्या में फैल रही मक्खियों के कारण गांव में रहना, खाना-पीना मुश्किल हो गया है।

छोटे बच्चे और बुजुर्ग लगातार बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 100 मीटर की दूरी पर संचालित किया जा रहा है इस मुर्गी फार्म में 20 हजार से अधिक मुर्गियां पाली जा रही हैं, जिससे निकलने वाली गंदगी से समस्या और गंभीर हो गई है। इस समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है

मक्खियों से बचाव के लिए ग्रामीण दिन में भी मच्छरदानी लगाकर खाना खाने और बच्चों को सुलाने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फार्म के आसपास के इसी से आम के बागों में भी गंदगी फैली हुई है, जिससे पेड़ों पर लगे फल खाने में भी डर बना हुआ है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि फार्म के पास स्थित बेता नाले में सीमेंट के गोल पाइप खड़े कर पानी रोकने का प्रयास किया गया है।

बरसात के मौसम में इससे जलभराव और बाढ़ जैसी समस्या की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 150 मीटर की दूरी पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित है और करीब 100 मीटर दूरी पर पानी की टंकी भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कई बार नल की टोटियों में मरी हुई मक्खियां तक निकलने की शिकायत सामने आई है।

मंगलवार को ग्राम प्रधान अयाज खान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण रहीमाबाद थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिरुनायक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की।

इससे पहले ग्रामीण मलिहाबाद तहसील समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। कार्यवाही नहीं हुई

ग्रामीणों का कहना है कि थाने में शिकायत दिए दो दिन और तहसील समाधान दिवस में शिकायत किए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिरुनायक ने ग्रामीणों से लेकर करवाई करने के लिएआश्वासन दिया है इस मामले की रिपोर्ट बनाकर पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को सीएमओ लखनऊ, एसडीएम मलिहाबाद सहित संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

अब देखना यह है कि ग्रामीणों की शिकायत पर जिम्मेदार जिले के उच्च कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कार्यवाही करते हैं या फिर समस्या पहले की तरह बनी रहती है। ग्रामीणों को समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!