August 8, 2026 2:12 am

​मलिहाबाद: 11,000 लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में रविवार को बिजली विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों की लापरवाही से एक युवक को बिजली के करंट लगने से घायल अवस्था में परिवार जनों में उसे ले जाकर रहीमाबाद भारत हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां पर काफी समय इलाज करने हेतु डॉक्टर ने गंभीर हालात देखकर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है

जानकारी के अनुसार ग्राम तेरवा निवासी अंशु 25 वर्ष पुत्र सुरेश ने रविवार को अपने घर का निर्माण कार्य चल रहा था जबकि घर के ऊपर 11 000 विद्युत लाइन निकली है जिसके कारण युवक को करंट की चपेट में आकर काफी झुलाज गया और घायल अवस्था में परिवार के लोगों ने उसे ले जाकर लखनऊ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवक की हालात नाजुक बताई जा रही है और गांव के लोगों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी की लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया है।

विद्युत 11000 लाइन जो गांव में घरों के ऊपर से गुजरी है इससे और भी गंभीर घटनाएं होने की संभावना बनी है जबकि इस लाइन के तार काफी नीचे झूम रहे जिस कारण ऐसे ही घटनाएं होती रहती हैं जबकि इसकी शिकायत विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों को देने के बावजूद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि घायल अंशु की पत्नी है और इसकी एक मासूम लड़की है जबकि इस घटना बीते 24 घंटा हो रहे हैं लेकिन अभी तक विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने इसका संज्ञान नहीं लिया है इसलिए इस विभाग के प्रति गांव में आक्रोश व्याप्त है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!