August 8, 2026 2:23 am

महंत कालका नंदगिरि जी को झारखंड प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी, राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में हुआ महत्वपूर्ण नियुक्ति निर्णय

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत महंत कालका नंदगिरि जी को किन्नर प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

यह नियुक्ति संगठन के सतत विस्तार, सामाजिक समरसता एवं सनातन संस्कृति के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि महंत कालका नंदगिरि जी अपने अनुभव, आस्था और नेतृत्व क्षमता से झारखंड प्रदेश में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगी।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का मूल उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना है। संगठन का संकल्प — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ एवं मंदिर की रक्षा करना, समाज में धार्मिक जागरण, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति के राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान देना है।

इस अवसर पर संगठन के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने महंत कालका नंदगिरि जी को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से:

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ – रोशनी शुक्ला जी,

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ – ममता भारद्वाज जी,

राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ – श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा काजल किन्नर उर्फ कनकेश्वरी गिरी जी,
सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारीगण शामिल रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने इस अवसर पर कहा —

> “महंत कालका नंदगिरि जी जैसे समर्पित और आध्यात्मिक व्यक्तित्व का संगठन से जुड़ना, झारखंड प्रदेश में किन्नर प्रकोष्ठ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा। उनका अनुभव और संगठन के प्रति निष्ठा निश्चित रूप से राष्ट्र निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगी।”

महंत कालका नंदगिरि जी ने जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए कहा —

“मुझे संगठन ने जो विश्वास दिया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी एवं पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करती हूँ। मैं अपने प्रदेश में संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने का हरसंभव प्रयास करूंगी।”

इस नियुक्ति से झारखंड प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों में नए जोश और समर्पण का वातावरण बना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!