August 8, 2026 2:17 am

महाबोधि बुद्ध विहार बौद्ध गया को मुक्त कराने हेतु 10 मार्च को कलेक्ट्रेट पर किया जायेगा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

आगरा। बौद्ध महासभा के महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र बौद्ध की सूचना अनुसार राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के संस्थापक माननीय धर्म प्रकाश भारतीय बौद्ध जी के निर्देशों के अनुपालन में महाबोधि बुद्ध विहार, बौद्ध गया को गैर बौद्धों से मुक्त कराने हेतु आगामी 10 मार्च 2025 दिन सोमवार को समय सुबह 11 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन स्थान-: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, आगरा पर किया जायेगा।

राष्ट्रीय बौद्ध महासभा, सहित सभी बौद्ध अनुयाई संगठन, डॉ अम्बेडकर अनुयाई संगठन सुबह 10 बजे डां. अम्बेडकर सामुदायिक भवन, छीपी टोला पुरानी सब्जी मंडी पर एकत्रित होंगें। वहां से शान्ति पूर्वक आगरा कलेक्ट्रेट कार्यालय, के लिए प्रस्थान करेंगे।

धरना प्रदर्शन के उपरांत माननीय जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को एक ज्ञापन पत्र महाबोधि बुद्ध विहार, गया को मुक्त कराने एवं बौद्ध गया में आन्दोलन कर रहे बौद्ध भिक्षुओं की अनुरोध मानकर महाबोधि बुद्ध विहार, जिला गया, बिहार का सम्पूर्ण प्रबंधन बौद्धों को सोंपा जाये।

 

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!