अटेसुआ कनौरा क्षेत्र में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। महिंगवा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताया जा रहा है कि युवक को बुलाकर स्कार्पियो से कुचल कर हत्या कर हत्यारों ने शव को शराब ठेके के पास फेंककर भाग निकले।
इस मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों को चिन्हित कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मड़ियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज के भीटी चौराहा निवासी हर्षित सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर बताया कि बुधवार रात प्रशांत, प्रज्जिल व पीयूष के अलावा दो अन्य लोगों ने मोनू सिंह उर्फ दिलीप सिंह को बुधवार रात महिंगवा इलाके के शाकूर कनौरा क्षेत्र में बुलाया और स्कार्पियो चढ़ाकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।





