August 8, 2026 2:22 am

महिलाबाद तहसील में तहसील दिवस का आयोजन,लखनऊ डीएम विशाख जी रहें मौजूद

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के महिलाबाद तहसील में आज सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन किया। इस दौरान लखनऊ डीएम ने विशाख जी मौजूद रहे। तहसील दिवस ने 65 में 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान काफी संख्या में फरियादी पहुंचे। इस बार शनिवार की तहसील दिवस का आयोजन नहीं हुआ था। इसी के चलते सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन डीएम अध्यक्षता में किया गया।

डीएम विशाख ने निर्देश दिए सभी अधिकारी आई जी आर एस का सही से निस्तारण करे। इसके अलावा अधिकारी भौगालिक स्थिति पर जाकर ही समस्या का निस्तारण करे।

इसके बाद डीएम ने तहसील परिसर के कार्यालय का निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी देख नाराज होकर एसडीएम से समय से साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के खड़ौहा निवासी श्याम लाल प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मृतक दिखाकर पूरी वरासत फर्जी व्यक्ति के नाम करा दी गई। जिसपर डीएम ने टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!