August 8, 2026 2:17 am

महिला कल्याण विभाग की चार योजनाओं हेतु 38.50 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)लखनऊ। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित पूर्णतः राज्य पोषित चार योजनाओं के अंतर्गत प्राविधानित कुल धनराशि 112 लाख रूपये के सापेक्ष प्रथम छमाही हेतु 38.50 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गई धनराशि निदेशक, महिला कल्याण के निवर्तन पर रखी गई है। जारी शासनादेश की प्रति निदेशक, महिला कल्याण को प्रेषित कर दी गई है।शासनादेश के अनुसार जिन चार योजनाओं हेतु यह धनराशि मंजूर की गई है उनमें दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं की सहायता, दहेज प्रथा से उत्पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, विधवाओं से विवाह करने पर दम्पत्ति पुरस्कार एवं निराश्रित महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान योजना शामिल हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!