August 8, 2026 2:30 am

महिला के गले से पलक झपकते ही चेन छीन ले गए बाइक सवार बदमाश

सआदतगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक बार फिर बाइक सवार लुटेरों ने महिला को निशाना बनाया और पलक झपकते ही उनके गले से चेन छिनकर फर्राटा भरते हुए मौके से भाग निकले।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह एक बार फिर प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद होकर नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

सआदतगंज क्षेत्र स्थित कटरा वीजन बेग में रहने वाली साइदा खातून बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद घर की दहलीज के बाहर गली में टहल रहीं थीं कि इसी दिन एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आ धमके। बताया जा रहा है कि जबतक साइदा खातून कुछ समझ पातीं कि बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन खींचकर लिया और फर्राटा भरते हुए लुटेरे मौके से भाग निकले। साइदा खातून हिम्मत जुटाते हुए बदमाशों का शोर मचाते हुए पीछा किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह एक बार फिर चारों दिशाओं में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका।

राजधानी में इससे पहले भी कई बार बाइक सवार लुटेरों ने महिलाओं के गले से चेन छिनकर पुलिस को चुनौती दे चुके हैं। पुलिस एक-दो घटनाओं का खुलासा कर अपनी पीठ थपथपाते हुए सबकुछ दुरूस्त होने का दावा करती है कि बदमाशों दूसरी घटना कर पुलिस की पूरी कवायदों की पोल खोल दे रहे हैं। सआदतगंज क्षेत्र में हुई घटना पुलिस की लापरवाही की गवाह है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!