August 8, 2026 2:31 am

महिला ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

सुनारन बाग मंदिर सेक्टर भी में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र के सुनारन बाग मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव मकान में लगे टीन शेड में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

अलीगंज क्षेत्र स्थित सुनारन बाग मंदिर सेक्टर बी में रहने वाले सुमित कुमार ने 25 वर्षीय प्रीति से फरवरी 2018 में प्रेम विवाह किया था। जिससे एक पांच वर्षीय का बेटा भी है।

बताया जा रहा है कि जुनून में आकर सुमित और प्रीति एक-दूसरे से आंखें चार कर शादी तो कर लिया। कुछ दिनों तक सब-कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन उसके बाद से ही दंपति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार शुरू हो गई।

रोज की तरह शनिवार सुबह सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर प्रीति ने मकान में लगे टीन शेड में दुपट्टा के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बेटी द्वारा जान देने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आहत होकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!