मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना माल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करेद निवासी गुड्डू मोर्या पुत्र जगन्नाथ ने अपने शिकायती पत्र मैं देकर बताया कि दिनांक: 21 जनवरी 2025 को समय करीब 12:00 मैं किसान निधि की केवाईसी करने के लिए गहदों गया था।
उसके बाद मैं अपने घर पहुंच तो मेरे घर पर ताला बंद मिला मेरी पत्नी व छोटी लड़की दोनों लोग गायब मिले।
जिसकी आसपास की लोगों से तलाश करना शुरू कर दिया पूरा दिन व रात दूसरे दिन सब कहीं तलाश किया लेकिन कहीं उसका आता-पता नहीं लग सका जिसकी सूचना माल थाने पर दी गई थी किंतु अभी तक चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने मेरी पत्नी व पुत्री की तलाश नहीं कर सकी पीड़ित बहुत परेशान होकर इधर से उधर भटकने को मजबूर है।
आज पुनः पीड़ित ने बताया कि जब हमारी समस्या का समाधान ना होते देखा तो मलिहाबाद पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र देकर गुहार लगाई है।




