August 10, 2026 10:03 am

​महोली के बरातपुर में विकास पर प्रशासनिक लापरवाही भारी: जलभराव और कीचड़ से झूझ रहे ग्रामीण, अधिकारियों ने ‘भूमि विवाद’ बता झाड़ा पल्ला

महोली सीतापुर। विकास खंड महोली के ग्राम पंचायत बरातपुर में इंटरलॉकिंग मार्ग और नाली निर्माण को लेकर विभागीय अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीण जब अपने मौलिक अधिकार के तहत रास्ते की मांग कर रहे हैं, तो अधिकारी सिर्फ कागजी कार्यवाही कर रहे हैं।

ग्रामीण व आपदा मित्र आशीष कुमार ने जनसुनवाई (संदर्भ सं. 40015426067884) पर शिकायत की थी। इसके जवाब में एडीओ (पंचायत) और ग्राम सचिव ने केवल ‘आपसी भूमि विवाद’ का बहाना बनाकर आख्या लगा दी और अपना पल्ला झाड़ लिया।

शिकायतकर्ता आशीष कुमार और ग्रामीणों ने इस जांच आख्या पर असंतोष जताते हुए एसडीएम (SDM) और खंड विकास अधिकारी (BDO) से मांग की है कि राजस्व (लेखपाल) व पंचायत विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजी जाए। टीम सरकारी नक्शे से रास्ते और सरकारी भूमि की पैमाइश करे। यदि विवादित जगह पर रास्ता संभव नहीं है, तो सरकारी जमीन चिन्हित कर पुलिस बल की मौजूदगी में रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्तों से स्थायी मुक्ति मिल सके।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!